23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Border 2 New Update: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पर आया नया अपडेट, सुनकर फैंस हुए खुश

Border 2 New Update: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पर आया नया अपडेट, सुनकर फैंस हुए खुश

Border 2 New Update: 27 साल पहले आई फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल आने वाला है। इस फिल्म को लेकर एक और बड़ी अपडेट आई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 25 Aug 2024, 1:43 PM IST

Sunny Deol Border 2 Update

Sunny Deol Border 2 Update

Border 2 New Update: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों खूब चर्चा में है। लगातार फिल्म को लेकर नई-नई अपडेट आ रही है। एक बार फिर नई अपडेट ने फैंस को खुश कर दिया है। जिसे सुनकर हर कोई खुशी से झूम रहा है। बॉर्डर फिल्म के अलावा इसके गानों ने भी शानदार रिकॉर्ड बनाए थे। अब मेकर्स इस बार भी फिल्म की कास्ट से लेकर स्टोरी और गानों पर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। हाल ही में खबर आई कि इस ‘बॉर्डर’ के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ में एक्टर वरुण धवन को कास्ट किया गया है। ऐसे में अब बॉर्डर के गानों के लिए भी सिंगर को चुन लिया गया है। जो इसके गानों को अपनी आवाज देंगे और पुरानी यादों को ताजा करेंगे।

सनी देओल फिल्म 'बॉर्डर 2' नई अपडेट (Border 2 New Update)

'बॉर्डर 2' को लेकर नई अपडेट जो सामने आई है। उसमें कास्ट को लेकर नहीं बल्कि, इस फिल्म के गानों पर जानकारी मिली है। साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' का गाना 'संदेशे आते हैं' हर किसी को याद होगा, अब 'बॉर्डर 2' में भी इस गाने को लाया गया है। पहली पार्ट में इस गाने को सोनू निगम और रूप कुमार राठौर ने अपनी आवाज दी थी। अब 'बॉर्डर 2' में इस गाने को एक बार फिर सोनू निगम गाने जा रहे हैं, पर अब उनका साथ अरिजीत सिंह देंगे।

बता दें, 'बॉर्डर 2' का टीजर कल यानी 23 अगस्त को रिलीज कर दिया गया है। इसमें इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फिल्म अगले साल 23 जनवरी 2025 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। अब फैंस जल्द इस फिल्म के आने का इंतजार कर रहे हैं।