Sunny Deol Dance Video: सनी देओल के बेटे करण देओल 18 जून को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहे हैं। इससे पहले 12 जून को रोका सेरेमनी हो चुकी है। फंक्शन के कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। अब सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें सनी 'नाच पंजाबन' सॉन्ग पर डांस करते हुए दिखाई दिए।