Sunny Deol Gadar 2: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश कोई नई बात नहीं है। ये टकराव तब दिलचस्प हो जाता है, जब दो सितारे आमने-सामने होते हैं। सनी ओर अक्षय में ये मुकाबला होने जा रहा है। सनी देओल इस वक्त अपनी फिल्म 'गदर-2' लेकर आ रहे हैं। 'गदर-2' के साथ ही अक्षय की 'OMG-2' भी रिलीज हो रही है। सनी देओल की फिल्म के पहले पार्ट यानी 'गदर' का भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश हुआ था।