वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी पिछली बार फिल्म 'भांगड़ा पा ले' में नजर आए थे। उनकी वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी: आजादी के लिए' की रिलीज होने वाली है। कबीर खान द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज में सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज (आईएनए) के सैनिकों की कहानी बताई गई है, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।