हाल ही में सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर हार्ट फिल्टर का इस्तेमाल करते एक वीडियो को शेयर किया है, जिसके बैकग्राउंड में भारतीय शास्त्रीय संगीत की धुन सुनाई दे रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सनी एक गिरगिट की ओर इशारा करती है, जो पौधे पर आराम फरमाता नजर आ रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बहुत ही दिलकश अंदाज में नजर आ रही हैं। जिस्म 2 फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस सनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'आज की सुबह बस मैं और यह गिरगिट! साथ में ध्यान लगा रहे हैं।' सोशल मीडिया पर सनी का यह वीडियो उनके फैन्स बहुत बेहद पसंद कर रहे है। कमेंट कर फैंस अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।