सनी लियोनी इन दिनों स्प्लिट्सविला की शूटिंग के सिलसिले में रणविजय के साथ केरल में हैं। ऐसे में केरल में सनी ने खाली समय में क्रिकेट का सहारा लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसनें वह शानदार शॉट लगा रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, ''क्या मैं इंगलैंड का सामना करने के लिए अपनी किट पैक कर सकती हूं।'' उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी ने 'जिस्म 2' फिल्म से अपना डेब्यू किया। उसके बाद वह हेट स्टोरी -2, रागिनी एमएमएस-2, मस्तीज़ादे, एक पहेली लीला जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।