
Hrithik roshan
बॉलीवुड अभिनेत ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुपर 30'को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि यह एक बायोपिक है जो 'सुपर-30' के संस्थापक आनंद कुमार पर बन रही है। आनंद कुमार अपवनी संस्था में छात्र—छात्राओं को आईआईटी और जेईई परीक्षा की तैयारी करवाते हैं। बताया जाता है कि उनके 30 छात्रों में से 26 इस परीक्षा में पास हुए। लेकिन अब उन्ही के छात्रों ने फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है।
लोकप्रियता बढ़ाने के लिए लिया जालसाजी और फरेब का सहारा:
छात्रों ने आरोप लगाया है कि अपनी लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए आनंद कुमार ने जालसाजी और फरेब का सहारा लिया है। छात्रों का आरोप है कि इस साल आईआईटी जेईई की परीक्षा में आनंद कुमार ने ऐलान किया कि उनकी संस्था में पढ़ने वाले 30 छात्रों में से 26 इस परीक्षा में पास हुए मगर सच्चाई यह है कि आनंद कुमार की संस्था से इस बार केवल 3 छात्र ही आईआईटी जेईई परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।
सुपर 30 का हिस्सा नहीं रहे पास हुए छात्र:
छात्रों का कहना है कि आनंद कुमार ने आईआईटी जेईई एडवांस परीक्षा में जिन 26 छात्रों के पास होने का ऐलान किया था,उसमें से सिर्फ ओनोर्जित गोस्वामी, सूरज कुमार, यश कुमार और सूर्यकांत ही सुपर 30 में पढ़े हैं, वहीं 26 छात्रों में से कई छात्र कभी भी सुपर-30 का हिस्सा रहे ही नहीं।
पिछले साल पास हुए सभी 30 छात्र:
पिछले साल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस में आनंद कुमार के सुपर-30 के सभी 30 बच्चे सफल हुए थे। साल 2016 में सुपर 30 से जेईई एडवांस एग्जाम में 28 बच्चे सफल हुए थे। इससे पहले वर्ष 2008, 2009, 2010 में सभी 30 बच्चे सफल हुए थे।
भंसाली की फिल्म में काम नहीं करेंगे ऋतिक
बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रौशन ने संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। संजय लीला भंसाली दक्षिण भारतीय फिल्म'पुलिमुरुगन'का हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं। यह एक ऐसे लॉरी ड्राइवर की कहानी है जो आदमखोर बाघों का शिकार करता है। फिल्म में एक्शन और एडवेंचर का तालमेल है। भंसाली चाहते थे कि यह फिल्म ऋतिक करें, लेकिन रितिक ने यह फिल्म ठुकरा दी। ऋतिक और भंसाली इसके पहले गुजारिश फिल्म साथ कर चुके हैं। भंसाली एक और फिल्म ऋतिक के साथ करना चाहते थे, लेकिन रितिक ने इस पर पानी फेर दिया। ऋतिक से ना सुनने के बाद अब इस फिल्म को सलमान के साथ बनाने का प्लान कर रहे हैं।
Published on:
25 Jul 2018 08:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
