10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sushant Singh Rajput case: दीपेश सावंत ड्रग्स लेते हुए दिखाई दिए? वीडियो हुआ वायरल

रिया की ड्रग चैट से सामने आया था कि वो सुशांत के स्टाफ के साथ मिलकर उन्हें ड्रग दे रही (Rhea gave drugs to Sushant) थीं। अब सुशांत के हाउसहेल्प दीपेश सावंत (Dipesh Sawant) का हैरान करने वाला एक वीडियो सामने आया है जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Aug 26, 2020

Sushant househelp Dipesh Sawant video viral

Sushant househelp Dipesh Sawant video viral

नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) 14 जून को अपने बांद्रा वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत के निधन के बाद से कई तरह के बड़े खुलासे हो चुके हैं। नेपोटिज्म बहस, सुशांत के अकाउंट से पैसों की हेरी फेरी से लेकर ड्रग एंगल (Drug angle in Sushant case) तक हर तरफ सीबीआई की पैनी नजर बनी हुई है। अब इस केस में ईडी, सीबीआई और नारकोटिक्स विभाग (Narcotics department) भी शामिल हो गया है। रिया की ड्रग चैट से सामने आया था कि वो सुशांत के स्टाफ के साथ मिलकर उन्हें ड्रग दे रही (Rhea gave drugs to Sushant) थीं। इसमें कई लोगों के नाम शामिल हैं। अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics control bureau) ड्रग डीलिंग एंगल पर जांच कर रहा है। इसी बीच टाइम्स नाऊ द्वारा सुशांत के हाउसहेल्प दीपेश सावंत (Dipesh Sawant) का हैरान करने वाला एक वीडियो दिखाया गया है जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने दीपेश का एक वीडियो शेयर (Dipesh Sawant viral video) किया है जिसमें वो ड्रग्स लेता (Allegedly smoking weed) हुआ दिखाई दे रहा है। रिया की चैट सामने आने के बाद ये वीडियो अवैध ड्रग्स सप्लाई से जुड़ा हो सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये शख्स जिसे दीपेश बताया जा रहा है कथित तौर पर माल फूंक रहा है। हालांकि ये दीपेश ही है ऐसा दावा हम नहीं करते। सुशांत की फैंस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और कई तरह के वीडियो वो पहले भी रिलीज कर चुके हैं।

बता दें कि रिया अपनी व्हाट्सअप चैट में MDMA, हशिश, और मारिजुआना जैसे ड्रग्स के नाम लिए जा रहे हैं। ये ड्रग पूरी तरह से अवैध हैं क्योंकि ये इंसान के शरीर के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। रिया अपनी टैलेंट मैनेजर से इन ड्रग्स के इस्तेमाल के बारे में पूछ रही हैं। रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पूरी तरह से संदिग्ध बनी हुई हैं। सुशांत के परिवार ने उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा है कि जो रिया कर रही थीं वो अवैध और क्राइम है। अब उनको गिरफ्तारी किया जाना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग