1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rhea Chakraborty के समर्थन में उतरे सितारे, अब मिनिषा लाम्बा ने कहा- अन्याय को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए

इंटरव्यू के बाद अब काफी लोग Rhea Chakraborty के सपोर्ट में बोल रहे हैं। उनका मानना है कि न्यायपालिका पर लोगों को भरोसा रखना चाहिए और सीबीआई की जांच पूरी होने के बाद ही कोई राय बनानी चाहिए।
2 min read
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Aug 31, 2020

minisha_lamba.jpg

Minissha Lamba

नई दिल्ली: एक्टर Sushant Singh Rajput की मौत को लेकर उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आ रही हैं। सीबीआई उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर अब कई स्टार्स रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में आ चुके हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू के बाद अब एक्ट्रेस मिनिषा लाम्बा ने भी रिया चक्रवर्ती के समर्थन में अपनी बात कही है। दरअसल, हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने एक निजी चैनल को एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। साथ ही उन्होंने इस इंटरव्यू में अपना पक्ष रखा।

इस इंटरव्यू के बाद अब काफी लोग रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में बोल रहे हैं। उनका मानना है कि न्यायपालिका पर लोगों को भरोसा रखना चाहिए और सीबीआई की जांच पूरी होने के बाद ही कोई राय बनानी चाहिए। आरोपी सिद्ध होने से पहले ही किसी को लेकर बयानबाजी और टिप्पणियां बंद होनी चाहिए।

एक्ट्रेस मिनिषा लाम्बा ने ट्वीट करते हुए लिखा, मैं उम्मीद करती हूं कि रिया चक्रवर्ती के बोलने के बाद हमें यह महससू करना चाहिए कि खतरनाक तिरस्कार और बेलगाम अटकलबाजी से परे एक ऐसे इंसान भी हैं, जिसकी दुखद क्षति हुई है। वह भी उन्हीं जवाबों को खोजने में लगा हुआ है, जिनकी तलाश आप कर रहे हैं।

मिनिषा लाम्बा ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, हमारे देश को जो सबसे बड़ी चीजें मिली हैं, उनमें से एक न्यायपूर्ण न्याय प्रणाली है। प्लीज इस पर भरोसा करें। मानवीय जीवन की गरिमा के लिए हमें कई अन्यायों के विरुद्ध रक्षा करनी होती है। एक आजाद, शिक्षित और आधुनिक सोच रखने वाले नागरिक होने के नाते हमें सार्वजनिक सोच में भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। इसके आगे मिनिषा ने लिखा, हम बेहतर होने की कोशिश कर सकते हैं। हमारी न्यायिक व्यवस्था अपना काम कर रही है। आइए, किसी तरह के जज और ज्यूरी बनने की भूमिका नहीं निभाते हैं। हालांकि मिनिषा लाम्बा को लोगों ने जमकर ट्रोल भी कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग