
ट्विटर पर #BoycottBollwood एक बार फिर हुआ ट्रेंड, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस 'गहराइयां' की विफलता का मना रहे जश्न
दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोगों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। इस फिल्म को कई लोगों ने समय की बर्बादी करार दिया है, तो कुछ तारीफें भी कर रहे हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस फिल्म को कचरा बता कर इस फिल्म पर कटाक्ष किया, और इसे पोर्नोग्राफी से रिलेटेड किया। अब इस फिल्म को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने निशाने पर ले लिया है।
फिल्म 'गहराइंया' की विफलता से खुश होकर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस इसके लिए जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। इस वक्त ट्विटर पर #BoycottBollwood फिर से ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें ये हैशटैग एक्टर सुशां सिंह राजपूत के मृत्यु के वक्त चला था। सुशांत के फैंस उनके निधन के बाद बॉलीवुड का विरोध कर रहे थे। एक बार फिर ये हैशटैग ट्रेंडिंग हो गया है।
सुशांत के फैंस इस फिल्म पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और बॉलीवुड का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं। जहां इस फिल्म को ली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, दिवंगत अभिनेता के फैंस ने पहले ही फिल्म को फ्लॉप घोषित कर दिया है।
इस फिल्म के असफल होने से सुशांत सिंह राजपूत के फैंस काफी हो रहे हैं। साथ ही आपको बता दें, फैंस ने न सिर्फ दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां को अपना निशाना बनाया बल्कि एक्ट्रेस सोनम कपूर को भी जमकर फटकार लगाई और साथ ही रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की भी मांग की है।
यह भी पढ़ें: राखी सावंत ने पोस्ट शेयर कर किया ऐलान, पति रितेश से हुईं अलग
बता दें, रिया चक्रवर्ती एक्टर सुशांत की मौत से जूझ रही है और दो साल बाद काम पर वापस आ गई है।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत किसने की है इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। सुशांत का असमय निधन सभी के लिए स्तब्ध करने वाला था। तभी से अभिनेता के फैंस बॉलीवुड का बहिष्कार करने की मांग करते रहते हैं।
यह भी पढ़ें:शिपिंग कंपनी ने सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा पर लगया फर्जीवाड़े का आरोप
Published on:
14 Feb 2022 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
