10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनचिड़िया के बाद अब सुशांत की इस रोमांटिक फिल्म का पहला पोस्टर जारी, जानें पूरी खबर

हाल में सुशांत की एक और फिल्म का पोस्टर जारी हुआ है। फिल्म का नाम है ‘किज्जी और मनय’।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 9 Jul 2018, 2:41 PM IST

sushant singh rajput movie kizie aur manay first poster release

sushant singh rajput movie kizie aur manay first poster release

बॅालीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनसे जुड़ी खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल में सुशांत ने निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग खत्म की है। अब वह अपनी आने वाली फिल्म ‘सोनचिड़िया’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इन सबके अलावा हाल में सुशांत की एक और फिल्म का पोस्टर जारी हुआ है। फिल्म का नाम है ‘किज्जी और मनय’। इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी सामने आया है।

हेयरस्टाइलिंग के मामले में सभी को पीछे छोड़ चुकी हैं देसी गर्ल प्रियंका, ये हैं टॅाप 5 हेयरस्टाइल

Sushant Singh Rajput nee movie #kizieaurmanay poster release..remake of hollywood movie #faultinourstars #love #instagood #me #cute #tbt #photooftheday #instamood #iphonesia #tweegram#like#friends#beautiful#glam#style#pretty#beauty #star

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

बता दें इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट संजना सांघी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन मुकेश छाबड़ा कर रहे हैं। 'किज्जी और मनय' हॉलीवुड फिल्म ‘फॉल्ट इन अवर स्टार्स’ का रीमेक है। पोस्टर को ध्यान से देखें तो पता चलेगा कि सुशांत ने गले में रजनीकांत का मास्क लटक रहा है। इसी से फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया है। सोमवार से ही उनकी फिल्म ‘किज्जी और मनय’ की शूटिंग जमशेदपुर में शुरू हो गई है।

डांसर सपना के ये हैं टॅाप 5 आइटम सॅान्ग, गाना सुनते ही थिरकने लगेंगे कदम

खास बात यह है कि 'किज्जी और मनय' फिल्म के जरिए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा डायरेक्शन में डेब्यू करने जा रहे हैं। इससे पहले मुकेश छाबड़ा अनुराग कश्यप की फिल्मों में बतौर कास्टिंग डायरेक्टर काम कर चुके हैं। इसके अलावा मुकेश छाबड़ा ने अनुराग की फिल्में ‘गैंग्स आॅफ वसेपुर’ और ‘रमन राघव 2.0’ में बतौर एक्टर भी काम किया है।

केदारनाथ फिल्म के दौरान हुए विवाद
सुशांत सिंह राजपूत और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' पिछले कुछ दिनों से मुश्किलों में फंसी नजर आ रही थी। पहले अभिषेक कपूर और प्रोड्क्शन के बीच का विवाद, फिर अमृता अरोड़ा से झगड़ा इन सब के चलते फिल्म की शूटिंग रुक गई थी। इस वजह से प्रोडक्शन हाउस को काफी नुकसान झेलना पड़ा। साथ ही पैसों की तंगी के चलते निर्माता कंपनी ने सुशांत और अभिषेक कपूर की फीस घटाने की मांग रख दी थी। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि शायद फिल्म बंद हो जाएगी। पर बाद में सारे विवाद सुलझ गए और फिल्म पूरी हो गई।