सुशांत के फैंस इस कैंपेन को देखते ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अपने फेवरेट एक्टर के लिए वो ढेर सारा प्यार उड़ेल रहे हैं। इस कैंपेन के तहत श्वेता ने सुशांत फैंस से रिक्वेस्ट भी की है कि वो जरूरतमंद लोगों की मदद करें। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर सुशांत का स्केच शेयर किया है और उसमें कई सारे अच्छे काम को करने का जिक्र किया है। जिसमें अलग-अलग प्वाइंट्स में लिखा है- अपना दिल खोलकर चारों तरफ प्यार फैलाएं। सुशांत सिंह राजपूत के लिए प्रार्थना करें, जिन लोगों को जरूरत है, उन्हें पढ़ने के लिए किताबें दान में दें। जरुरतमंदों को खाना खिलाए, कपड़े दान करें और पेड़ लगाएं।