नई दिल्ली बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के परिवार के लिए मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। उनकी बहने प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) और मीतू सिंह (Mitu Singh) ने बॉम्बे हाई कोर्ट में गुजारिश की है कि इस केस की सुनवाई की जाए। गौरतलब हो कि रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर (FIR) के बाद से दोनों बहनों के लिए मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। रिया का आरोप था कि सुशांत को बहनों द्वारा बिना किसी डॉक्टर की सलाह के दवाईयां दी गई जिसके कारण उन्हें पैनिक अटैक और पांच दिन बाद उन्होंने सुसाइड कर लिया। रिया का दावा है कि उनकी मौत से पांच दिन पहले से उनकी बहनों ने दवाईयां दी थी।