बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Bollywood actor Sushant Singh Rajput) की सुसाइड मामले की जांच मुंबई पुलिस (Mumbai Police) कर रही है। डेढ महीने बाद भी इस मामले में मुंबई खाली हाथ है। हाल ही में सुशांत के परिवार ने पटना में राजीवनगर थाने में एक नई एफआईआर दर्ज ( Sushant's family registered new FIR) करवाई है। इसमें अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Girlfriend Rhea Chakraborty) और उसके परिवार सहित 6 लोगों का नाम शामिल है। सुशांत के पिता केके सिंह (Sushant's father KK Singh) ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर बेटे को सुसाइड के लिए उकसाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए है। इस मामले में पटना से चार पुलिसकर्मी सदस्य टीम मुंबई पहुंच चुकी है। सुशांत के पिता द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद, पटना पुलिस (Patna Police) की चार सदस्यीय टीम मंगलवार को मुंबई में रिया और अन्य आरोपियों से पूछताछ करने के लिए पहुंची। इनमें रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती और बिजनेस पार्टनर श्रुति मोदी शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 342, 380, 406,420, 306 और 120 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब सुशांत के इस मामले में रिया को लेकर नए-नए बातें सामने आ रही है।