Published: Aug 03, 2020 06:12:40 pm
भूप सिंह
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत राजपूत (sushant singh rajput) ने 14 जून को सुसाइड कर लिया था। उनके निधन से उनका परिवार और फैंस काफी दुखी हैं, लेकिन सबसे ज्यादा दुखी हैं उनकी बहनें। रक्षा बंधन के त्योहार पर उनकी बहनों का उन्हें याद कर बुरा हाल है....
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत राजपूत (sushant singh rajput) ने 14 जून को सुसाइड कर लिया था। उनके निधन से उनका परिवार और फैंस काफी दुखी हैं, लेकिन सबसे ज्यादा दुखी हैं उनकी बहनें। रक्षा बंधन के त्योहार पर उनकी बहनों का उन्हें याद कर बुरा हाल है। उनके आंसूओं में भाई की मौत का दर्द छिपा है। भाई—बहिन के पवित्र रिश्ते का मुख्य त्योहार रक्षा बंधन पर सुशांत की बहनों को वह बहुत याद आ रहे हैं। उनकी बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने रक्षा बंधन के अवसर पर अपने भाई और अभिनेता सुशांत सिंह को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी।