बॅालीवुड अभिनेता दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू की फिल्म ‘सूरमा’ का ट्रेलर जारी हो चुका है। इस फिल्म की कहानी इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है। निर्माता सोनी पिक्चर नेटवर्क इंडिया, दीपक सिंह और चित्रांगदा सिंह की यह फिल्म 13 जुलाई को रिलीज होगी। सूरमा का ट्रेलर देख सभी के रोंगटे खड़े हो गए हैं।