ट्रेलर में कई कोर्ट के सीन दिखाए गए जो यकीनन रोंगटे खड़े करने वाले थे। फिल्म की पूरी कहानी एक परिवार के ईर्द-गिर्द घूमती है जो बेबसी और न्याय के लिए कोर्ट के चक्कर लगाता है। ट्रेलर में ऋषि कपूर एक जानदार डायलॅाद बोलते हैं, ‘ये मेरा भी उतना ही घर है जितना कि आपका..आप मेरी और ओसामा बिन लादेन की दाढ़ी में फर्क नहीं कर पा रहे तो भी मुझे हक है मेरी सुन्नत निभाने का’। इसके अलावा फिल्म में आशुतोष राणा भी काफी दबंग अंदाज में नजर आए। वह एक सीन के दौरान कहते हैं, ‘ये धर्म के नाम पर निर्दोष लोगों की हत्या करते हैं और फिर बाद में कहते हैं कि हर मुसलमान ऐसा नहीं होता… तो कौन..कौन कैसा है ये कौन बताएगा।’