
Taapsee Pannu Wedding With Mathias Boe
Taapsee Pannu Wedding: एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने बॉयफ्रेंड मैथियस बो (Mathias Boe) के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। एक दूसरे को 10 साल तक डेट करने के बाद अब दोनों पति-पत्नी हो गए हैं। खबर है कि एक्ट्रेस ने मैथियस से 23 मार्च को उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की है। जबकि उनके प्री-वेडिंग फंक्शन 20 मार्च से शुरू हो गए थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तापसी पन्नू की शादी में बहुत ही कम लोग शामिल हुए क्योंकि तापसी चाहती थीं कि उनकी शादी में केवल खास लोग ही शामिल हो। इसके अलावा तापसी अपनी शादी को मीडिया से दूर रखना चाहती हैं। तापसी की शादी में 'थप्पड़' मूवी के उनके को-स्टार पावेल गुलाटी और डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने शामिल हुए।
यह भी पढ़ें:
तापसी पन्नू ने मैथियस बो को 10 साल तक किया डेट, भारत से है केनक्शन
पावेल ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसमें उनके साथ तापसी की बहनें शगुन पन्नू और इवानिया पन्नू नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये फोटोज तापसी की शादी की है।
यहां देखें फोटो-
Published on:
25 Mar 2024, 2:35 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.