जानबूझकर की डिफरेंट जोनर की फिल्में
डिफरेंट जोनर की फिल्में करने को लेकर तापसी ने कहा, 'हां, शुरूआत में मैंने अलग-अलग तरह के किरादार करने की कोशिश की ताकि दर्शकों को देखने में मजा आए। लेकिन अब मैंने महसूस किया है कि दर्शक मुझे अलग-अलग किरदार में देखना चाहते हैं, लेकिन ऐसे रोल में जो दमदार हो और मॉर्डन वुमन का हो। जिसके लिए मैं ऐसी शैलियों के साथ प्रयोग कर रही हूं जो दमदार और मॉर्डन वुमन की हो।'