नई दिल्ली। फिल्म 'तारें जमीं पर' ( Taare zameen par ) से बॉलीवुड में कदम रखने वाले एक्टर दर्शील सफारी ( Darsheel safary ) का आज जन्मदिन हैं। उनका जन्म 9 मार्च को हुआ था। वहीं दर्शील ने अपना एक्टिंग करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरु किया था। आज भी जब दर्शक तारें जमीं पर फिल्म को याद करते हैं तो बाहर निकलें दात और शरारती लड़के ईशान अवस्थी की छवि झट से सामने आ जाती है। उनकी इस फिल्म को रिलीज़ हुए 14 साल हो गए हैं। ऐसे में सालों बाद एक्टर भी पूरी तरह से बदल चुके हैं।