'तैश' का ट्रेलर पुलकित सम्राट के साथ शुरू होता है। जिसमें बैंकग्राउंड में उनकी आवाज होती है। जिसमें वह कहते हैं- तैश है धड़कन। तैश जुनून है। तैश रगों में बना लघु है। जिसके बाद शुरू हो जाता है एक्शन और ड्रामा। जिससे साफ है कि यह फिल्म बदला लेने की कहानी है। जिसमें दर्शकों को एक्शन, ड्रामा और रोमांस देखने को मिलेगा। फिल्म में हर्षवर्धन राणे, पुलकित सम्राट, जिम सरभ, कृति खरबंदा और संजीदा शेख लीड रोल में नजर आ रही हैं।