4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजनेसमैन से शादी करने जा रही हैं तमन्ना भाटिया! एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिखाया मंगेतर का चेहरा

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया उन अभिनेत्रियों में से क हैं जिन्होंने हिन्दी के साथ साथ साउथ फिल्मों में खूब सिक्का जमाया है। एक्ट्रेस ने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाई है। एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरती के भी लाखों दीवाने हैं। अब उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। खबर है कि अदाकारा जल्दी शादी करने वाली हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 17 Nov 2022, 10:49 AM IST

tamannaah bhatia dismisses wedding rumours baahubali actress shares video

tamannaah bhatia dismisses wedding rumours baahubali actress shares video

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की गिनती साउथ की टॉप एक्ट्रेस में होती है। तमन्ना सिर्फ एक्टिंग के मामले में ही नहीं, बल्कि ग्लैमर के मामले में भी सभी की पसंदीदा हैं। अब अदाकारा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमन्ना बहुत जल्द मुंबई बेस्ड एक बिजनेसमैन से शादी करने वाली हैं।

दावा किया जा रहा है कि तमन्ना ने बिजनेसमैन के प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया है और शादी के लिए हां भी कह दिया है। खबरों को फैलता देख अब इसपर तमन्ना ने चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है।

तमन्ना ने अपने इस्टाग्राम की स्टोरी पर दो मजेदार वीडियो शेयर किए है, जिसमें से पहले वीडियो में वो एक खूबसूरत सी ब्लैक साड़ी पहने कमरे के अंदर जाती हैं।

यह भी पढ़ें- रणबीर के सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट का हुआ खुलासा!

वहीं दूसरे वीडियो में वो एक लड़का बनकर कमरे से बाहर निकलती हैं। इस वीडियो में तमन्ना ने मूंछे भी लगाई हुई है।

वहीं वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, ‘ये मेरा बिजनेसमैन पति है।’ इसके अलावा एक्ट्रेस ने हैशटेग में ये भी लिखा कि, ‘सभी मेरी लाइफ की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं’।

इससे पहले भी एक्ट्रेस शादी को लेकर बात कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपने लिए लड़का खोजने की जिम्मेदारी अपने माता-पिता को दे दिया है। उन्होंने कहा था कि उनकी मां उनके लिए दूल्हा खोज रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया बहुत जल्द ही सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ फिल्म ‘भोला शंकर’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ कीर्ति सुरेश भी दिखाई देंगी। फिल्म अगले 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- आर्यन खान ने ठुकराया करण जौहर का ऑफर

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन