
तनुश्री दत्ता का टूटा ‘सब्र का बांध’ (फोटो सोर्स: एक्ट्रेस इंस्टाग्राम अकाउंट)
Tanushree Dutta Broke Silence: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) पिछले कुछ समय से सुर्खियों में हैं। आज से ठीक एक सप्ताह पहले उनका एक रोने वाला वीडियो (Video) सामने आया था। जिसमें वह खूब फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं थीं।
इस बीच एक्ट्रेस (Tanushree Dutta) का एक और वीडियो (Video) सामने आया है। ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आकर उन्होंने बताया कि कुछ लोग हाथ धोकर उनके पीछे पड़े हुए हैं। बॉलीवुड को लेकर भी एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं, आगे उन्होंने क्या कुछ कहा? चलिए जानते हैं।
तनुश्री दत्ता ने दर्द साझा करते हुए कहा, “अब वो जेल जाने वाले हैं। अब वो मेरे रास्ते में रोड़ा डाल रहे हैं, मुझे परेशान कर रहे हैं। ये उनकी आदत है, इन लोगों ने दूसरों को भी परेशान किया है, मैं कोई पहली पर्सन नहीं हूं।
बॉलीवुड में मुझे गिरोह और ग्रुप बना के परेशान किया जा रहा है।”
एक्ट्रेस (Tanushree Dutta) ने आगे कहा, “आज भी इंडस्ट्री में कुछ ऐसे लोग हैं जो सबकुछ जानते हुए भी इनका साथ दे रहे हैं। लेकिन अब इनका वक्त चला गया है। भगवान देखेंगे, यहां पर ऐसा गुंडा राज चल रहा है कि किसी भी अकेली लड़की को नहीं छोड़ा जा रहा है। ये सभी लोग अब जेल जाएंगे, इनको लगता है वो बहुत पॉवरफुल हैं लेकिन अब उन्हें ऐसी सजा मिलेगी जिसकी कोई कल्पना नहीं है। इनकी तो मौत आएगी, जेल भी होगा सारे काम भी बिगड़ेंगे, अब इनका सबकुछ खत्म हो जाएगा। जब ऊपर वाले की लाठी चलती है न तो नीचे वाले के कोई कांटेक्ट काम नहीं आते।”
आशिक बनाया फेम एक्ट्रेस (Tanushree Dutta) का पिछले दिनों एक रोते हुए वीडियो सामने आया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं इस उत्पीड़न से तंग आ चुकी हूं! metoo वाला मामला 2018 से चल रहा है, आज तंग आकर मैंने पुलिस को फोन किया। कृपया कोई मेरी मदद करो! इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, कुछ करो।
उनका ये भी कहना था कि वह अपने ही घर में हैरेसमेंट का शिकार हो रही हैं।
बता दें एक्ट्रेस ने साल 2018 में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद जांच हुई और नाना पाटेकर निर्दोष पाए गए और तब कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था।
Updated on:
5 Aug 2025, 12:34 PM IST
Published on:
3 Aug 2025, 9:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.