25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / इस घटना के कारण एक झटके में डूब गया था तनुश्री का कॅरियर, फिल्में छोड़ करने लगी ये काम!

इस घटना के कारण एक झटके में डूब गया था तनुश्री का कॅरियर, फिल्में छोड़ करने लगी ये काम!

एक घटना के कारण तनुश्री दत्ता ने धीरे-धीरे बॉलीवुड से दूरी बना ली, बाद में पता चला कि वो आध्यात्मिक खोज की तरफ निकल पड़ी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 19 Sep 2018, 11:59 AM IST

tanushree dutta controversial story that ruined her career

tanushree dutta controversial story that ruined her career

बॅालीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता उन उम्दा एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से रातों-रात शोहरत बटोरी थी। इमरान हाशमी के साथ उनकी पहली फिल्म 'आशिक बनाया आपने' बॅाक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। तभी से वह लाइमलाइट में आईं। लेकिन वो कहते हैं न शोहरत जितनी जल्दी आती हैं उतनी ही जल्दी वापसी भी कर लेती है, ऐसा ही कुछ तनुश्री के साथ हुआ। बताया जाता है कि एक घटना के कारण एक्ट्रेस ने धीरे-धीरे बॉलीवुड से दूरी बना ली, बाद में पता चला कि वो आध्यात्मिक खोज की तरफ निकल पड़ी।

ये भी पढ़ें: शाहरुख- सैफ के बेटे ने मनाई गणेश चतुर्थी तो सोशल मीडिया पर मचा बवाल, लोगों ने कहा खान...

तनु का यूं अचानक फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना लोगों को समझ नहीं आया और सबके मन में एक ही सवाल था कि आखिर एक्ट्रेस के साथ ऐसा क्या हुआ, जो उसे एक्टिंग छोड़ आध्यात्म का रास्ता चुनना पड़ा।

ये भी पढ़ें: सलमान पहुंचे जयपुर के NGO, बच्चों ने तोहफे में दिए 100 रुपये

साल 2008 के इस मामले ने बरबाद किया एक्ट्रेस का कॅरियर

बता दें ये घटना साल 2008 की बताई जाती है जब तनुश्री फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग में व्यस्त थीं। उस दौरान उन्हें आइटम सॉन्ग के दौरान एक्टर नाना पाटेकर के साथ डांस करना था। पर तनुश्री ने ये आरोप लगाया था कि नाना ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी।

ये भी पढ़ें: मुंबई लौटते ही अपने दोस्तों संग लंच पर गईं आलिया भट्ट, बुल्गारिया में कर रहीं ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग

तनु को नाना की ये हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई और वो मामले को थाने तक ले गई। इस घटना का नाना की जिंदगी पर, तो कोई खास असर नहीं पड़ा, लेकिन हां उसके बाद से तुनश्री को बॉलीवुड से फिल्मों के ऑफर आना बंद हो गए।

ये भी पढ़ें: हिंदू संगठन के विरोध के कारण सलमान ने बदला 'लवरात्रि' का नाम! अब कहलाएगी- 'लवयात्री'