इस पूरी घटना के बारे में बताते हुए राखी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया। उन्होंने कहा, 'हां मुझे पता था कि तनुश्री उस गाने में थी। मैं उस दिन घर में बैठी थी, तभी मास्टर जी (गणेश आचार्य) का फोन आया कि राखी तुरंत सेट पर आ जा, तुझे गाना करना है। मैंने उनसे पूछा कि गाना भेजो बताओ क्या करना है, तो उन्होंने कहा 'बस तू आजा, तुझे क्या करना है, मैं गाना कर रहा हूं न' इसके बाद राखी ने बताया कि मैंने तुरंत ही फिर कॉस्टूयम के बारे में पूछा तो मास्टर जी ने कहा कि बस आजा सब कुछ हो जाएगा। इतना ही नहीं राखी ने बताया कि गणेश आचार्य के फोन के बाद उनके पास नाना पाटेकर का भी फोन आया था और उन्होंने भी यही बात दोहराई थी कि सेट पर जल्दी आ जाओ।