नई दिल्ली | बॉलीवुड के कई पॉपुलर कपल्स की शादियां कोरोना काल के कारण रुकी हुई हैं। वरुण धवन (Varun Dhawan) - नताशा दलाल (Natasha Dalal), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)-आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अली फजल (Ali Fazal) - ऋचा चड्ढा (Richa Chadda) जैसे कई जोड़िया हैं जिन्होंने अपनी शादी को अगले साल के लिए टाल दिया है। वहीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) जल्द ही शादी करने वाली हैं। करीना कपूर खान के कजिन आदर जैन (Aadar Jain) के साथ तारा लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर कई इवेंट्स पर साथ नजर आते हैं। वहीं कुछ दिनों पहले तारा ने खुद आदर के साथ अपने रिश्ते के कुबूल किया था। तारा की कपूर परिवार से भी बढ़िया बॉन्डिंग देखने को मिलती है। ऐसे में दोनों जल्द से जल्द शादी कर लेना चाहते हैं।