21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोकुलधाम सोसाइटी में आने से पहले दया बेन ने मांगी जेठालाल से माफी, पकड़े कान

गोकुलधाम सोसाइटी में आने से पहले दया बेन ने मांगी जेठालाल से माफी, पकड़े कान
2 min read
Google source verification
गोकुलधाम सोसाइटी में आने से पहले दया बेन ने मांगी जेठालाल से माफी, पकड़े कान

गोकुलधाम सोसाइटी में आने से पहले दया बेन ने मांगी जेठालाल से माफी, पकड़े कान

मशहूर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन कि वापस एंट्री होने जा रही है। दरअसल शो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें जेठालाल का ***** सुंदर दया बेन का लेटर लेकर आता है। जिसमें वे जेठालाल सहित पूरे परिवार से माफी मांगती है। इसी के बाद वे प्रॉमिस करती है कि वे जल्दी गोकुलधाम सोसायटी लौट कर आएगी।

आपको बता दें कि लॉकडाउन के बाद शुरू हुए तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब लगातार एक के बाद एक ट्वीस्ट ओर नया एंगल आता जा रहा है। हाल ही जेठालाल द्वारा बबीता जी को आई लव यू कहना भारी पड़ गया था। क्योंकि बापूजी ने जेठालाल के मुंह से आई लव यू शब्द सुनते ही डंडा लेकर जेठालाल पर अपना आक्रोश व्यक्त किया था। लेकिन बाद में उनको इस सच्चाई का पता चला। अब शो में जेठालाल का ***** सुंदर गुजरात से आता है और वह उनके लिए एक खुशखबरी के रूप में अपनी बहन दया बेन का लेटर लाता है।

तारक मेहता के उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि जेठालाल को सुंदर दया बेन का एक पत्र देगा। जिसमें वह जेठालाल और उनके परिवार से माफी मांगती है और यह बात भी बताती है कि वह जल्द गोकुलधाम सोसायटी लौट आएंगी। लेकिन अभी थोड़ा समय लगेगा। दया बेन का पत्र पढ़ते ही जेठालाल सहित पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ जाती है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग