
कंगना रनौत की तेजस के शो हुए कैंसल
Kangana Ranaut Movie Tejas: तेजस को रिलीज हुए महज 5 दिन ही हुए थे कि, तेजस के साथ जो हुआ वह कंगना ने कभी अपनी जिंदगी में भी नहीं सोचा होगा। तेजस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर 50 से भी ज्यादा शो रद्द कर दिए गए हैं, इसकी पीछे की वजह यही है कि, फिल्म को सही के रिस्पांस नहीं मिल रहा है, दर्शक फिल्म को पसंद नहीं कर रहे हैं, मंगलवार को भी फिल्म की हालत खस्ता नजर आई थी और बुधवार को भी Sacnilk के अर्ली ट्रेड के आंकड़ों के अनुसार तेजस का बुधवार कलेक्शन में भयंकर गिरावाट आई है और फिल्म हर दिन मात खाती जा रही है।
'तेजस' को इन बॉक्स ऑफिस से दिया धोखा
बॉलीवुड हंगामा से मुंबई के गैटी गैलेक्सी के मालिक मनोज देसाई ने बताया कि, रविवार को मुश्किल से 100 व्यूअर आए थे। बाकी शोज में 100 से भी कम लोग फिल्म देखने के लिए आए, इसके बाद भी हमने गैटी में वीकडेज पर तेजस के शो जारी रखे हैं।
दूसरे एक्जीबिटर ने एक पोर्टल से बातचीत करते हुए बताया- संडे को हर शो में 10-12 शो थे, जिसकी वजह से सोमवार को 50 प्रतिशत शो को कैंसिल करने का फैसला लिया गया है, उन्होंने आगे कहा- वहीं विक्रांत मैसी की 12वीं फेल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है।
बता दें, तेजस कंगना रनौत की 5वीं फिल्म है जो लगातार फ्लॉप हुई है। इससे पहले धाकड़, थलाइवी, पंगा और जजमेंटल है। हाल ही में कंगना की चंद्रमुखी 2 रिलीज हुई थी, ये फिल्म 40 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई थी।
Published on:
01 Nov 2023 12:12 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
