11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की मूवी ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, लाल सलाम के छूटे पसीने

बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते कई फिल्मों ने दस्तक दी है। इन फिल्मों में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'लाल सलाम' के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। इसी बीच TBMAUJ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने अच्छी उम्मीद मेकर्स को दी है।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Prateek Pandey

•

Feb 11, 2024

teri_baaton_mein_aisa_uljha_jiya_day_2_box_office_collection.jpg

बीते शुक्रवार को शाहिद कपूर और कृति सैनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के साथ-साथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हांलाकि रजनीकांत की मूवी अभी और भाषाओं में नहीं रिलीज हो पाई है। वहीं TBMAUJ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Day 2 Box Office Collection)

शाहिद कपूर और कृति सैनन की फिल्म को ओपनिंग डे पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसने रिलीज वाले दिन ही 6 करोड़ 7 लाख रुपये की कमाई कर ली थी। फिल्मों की कमाई बताने वाली वेबसाइट Sacnilk की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (BoxOffice) पर शनिवार को 9 करोड़ 50 लाख रुपये का धमाकेदार बिजनेस किया है। इसके साथ अब इसकी अभी तक की कुल कमाई 16.20 करोड़ रुपये हो चुकी है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि रविवार को मूवी की कमाई का ग्राफ और ऊपर जा सकता है।


75 करोड़ की है लागत ( TBMAUJ Cost)
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का बजट लगभग 75 करोड़ रुपये है और अगर इसी रफ्तार से मूवी का बिजनेस बढ़ता रहेगा तो दो हफ्तों में मूवी अपनी लागत निकालकर प्रॉफिट जोन में आ जाएगी। लेकिन इसके लिए शाहिद कपूर की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना होगा।
यह भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर ने उड़ाया वैलेंटाइन डे का मजाक, बताया ‘निब्बा-निब्बी’ का त्यौहार

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग