21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कपिल शर्मा शो में पॉवर कपल नेहा और अंगद की एंट्री

कपिल शर्मा शो में पॉवर कपल नेहा और अंगद की एंट्री
less than 1 minute read
Google source verification

image

Subodh Kumar Tripathi

Sep 05, 2020

नेहा धूपिया, अंगद बेदी

नेहा धूपिया, अंगद बेदी

द कपिल शर्मा शो में अब पॉवर कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे। शो का नया प्रोमो रिलीज हो गया है। जिसमें यह कपल अपनी बॉन्डिंग के बारे में बताते हुए अपने रिलेशनशिप के फनी मोमेंट्स शेयर करते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि सोनी टीवी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से करीब ढाई मिनट का एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें नेहा धूपिया और अंगद बेदी एक दूसरे के राज खोलते नजर आ रहे हैं। इनके अलावा शो में किकू शारदा सनी देओल के रोल में और कृष्णा अभिषेक धर्मेंद्र के रोल में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'होंगे ढेर सारे गुदगुदाते पल, बॉलीवुड के पॉवर कपल नेेहा धूपिया और अंगद बेदी के साथ, द कपिल शर्मा शो में इस शनिवार-रविवार रात 9:30 बजे।"

इस वीडियो में कपिल शर्मा अंगद से पूछते हैं कि आपने अपने पिता बिशन सिंह बेदी से जब पूछा कि मैं शादी करने वाला हूं तो उनका क्या रिएक्शन था, इस पर अंगद ने बताया कि पापा ने उनसे कहा कि पुत्तर क्या जरूरी है शादी करना, इसके अलावा नेहा ने अंगद के फिल्में देखने का सिलेक्शन क्राइटेरिया के बारे में बताया।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग