'The Kashmir Files' 11 मार्च को रिलीज हुई थी. फिल्म ने रिलीज होते हैं पूरे देश के लोगों के मन अलग जगह बना ली है. जहां देखों फिल्म की और फिल्म में किरदार निभाने वाले एक्टर्स के बारे में बारे में बाते हो रही है. साथ ही उम्मीद लगाई जा रही है कि 'द कश्मीर फाइल्स' अपने सांतवें दिन 100 करोड़ अपने क्लब में शामिल कर सकती है. फिल्म की कहानी और कलाकारों ने लोगों के मन में अपनी अलग जगह बनाई है. इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन रावल, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर, चिन्मय मंडलेकर, भाषा सुम्बली, प्रकाश बेलावडी और अतुल श्रीवास्तव जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आ रहे हैं.