29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुरानी मान्यताएं तोड़कर बिना शादी के बच्चे को जन्म दे चुकी हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेज

एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो बिना शादी के मां बनने जा रहीं हैं। फ्रीडा पिंटो एक अकेली एक्ट्रेस नहीं है, उनसे पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज पुरानी मान्यताओं को तोड़कर बिना शादी के बच्चे को जन्म दे चुकीं हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 20 Oct 2021, 1:45 PM IST

mahie-gill-amy-jackson-kalki-koechlin.jpg

Mahie Gill, Amy Jackson, Kalki Koechlin

नई दिल्ली: स्लमडॉग मिलेनियर (Slumdog Millionaire) में फिल्म में लतिका का किरदार निभाने वालीं फ्रीडा पिंटो (Freida Pinto) प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने Rohan Antao से इंगेजमेंट की है और अब बिना शादी के मां बनने जा रहीं है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि फ्रीडा पिंटो एक अकेली एक्ट्रेस नहीं हैं, उनसे पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज पुरानी मान्यताओं को तोड़कर बिना शादी के बच्चे को जन्म दे चुकीं हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो एक्ट्रेसेज।

कल्कि कोचलिन- अनुराग कश्यप से तलाक के बाद कल्कि कोचलिन गाय हर्शबर्ग के साथ रिलेशनशिप में आईं। इस रिश्ते में रहते हुए वह गाय हर्शबर्ग के बच्चे की मां भी बनी हैं। बता दें कि अभी तक दोनों ने शादी नहीं की है।

माही गिल- बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहती हैं। इस रिश्ते में उन्हें एक बेटी है। बेटी का नाम वेरोनिका है। दोनों ने अभी शादी नहीं की है।

एमी जैकसन- इस लिस्ट में बॉलीवुड समेत कई साउथ फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस एमी जैकसन का नाम भी शामिल हैं। ऐमी भी बिनी शादी मां बन चुकी हैं।

नीना गुप्ता- अपने जमाने की मशहूर अदाकारा नीना गुप्ता ने भी बिना शादी बेटी को जन्म दिया था। वह वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर रहे विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थीं।

सारिका हसन- हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार एक्ट्रेस सारिका हसन ने बिना शादी बेटियों को जन्म दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने कमल हासन से शादी की और फिर 2004 में अलग भी हो गईं। सारिका की दोनों बेटियां श्रुति और श्रेया हसन एक्ट्रेस हैं।

यह भी पढ़ें: जब दीपिका पादुकोण थीं भूखी, लेकिन आमिर खान ने खाने के लिए पूछा तक नहीं, बेहद मजेदार है किस्सा