डिंपल कपाड़िया
एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने सिर्फ 16 साल में बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था। उनकी पहली ही फिल्म 'बॉबी' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। लेकिन इसी फिल्म के दौरान उनकी मुलाकात सुपरस्टार राजेश खन्ना से हुई थी। कुछ ही मुलाकात में दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। शादी के कुछ ही वक्त के अंदर डिंपल प्रेग्नेंट हो गईं और 17 साल की उम्र में उन्होंने बेटी ट्विंकल खन्ना को जन्म दिया। हालांकि, शादी के 12 साल बाद ही दोनों अलग हो गए। लेकिन दोनों ने कभी तलाक नहीं लिया।