scriptये है बॉलीवुड के वो भाई बहन जिसमें एक ने बटोरा खूब नाम, तो दूजा रह गया गुमनाम | These are the hit and flop sibblings of bollywood | Patrika News

ये है बॉलीवुड के वो भाई बहन जिसमें एक ने बटोरा खूब नाम, तो दूजा रह गया गुमनाम

Published: Aug 19, 2021 12:45:49 pm

Submitted by:

Shalu Saini

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में ना जाने कितने लोग आए और गुमनामी का शिकार हो गए। इस लिस्ट में ना सिर्फ आम लोग है बल्कि उन लोगों का नाम भी शुमार है जो बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के भाई-बहन हैं।

bolly-sibblings.jpg
बॉलीवुड एक ऐसी सपनों की दुनिया जिसका हर कोई दीवाना है। मुंबई का नाम सुनते ही लोगों के दिल और दिमाग में सबसे पहले बॉलीवुड और पैसा छाने लगता है। इस चकाचौंध भरी दुनिया में ना जाने कितने लोग आए और कितने ही गुमनाम हो गए। बॉलीवुड में करियर बनाने आए कई लोग नेपोटिज्म का भी शिकार हुए। वहीं आज के इस दौर में लगभग हर एक्टर की बच्चों ने बॉलीवुड में डेब्यू किया, किसी का सिक्का चला तो कोई टाय टाय फिस्स हो गया। बॉलीवुड में भाई बहनों की जोड़ियां भी किसी से पीछे नही रही, लेकिन इन जोड़ियों में से किसी ने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया तो किसी को असफलता हाथ लगी, ऐसी ही कुछ भाई बहनों की जोड़ियां हम आपको यहां पर बताने जा रहे है जिसमें से एक तो बॉलीवुड का चमकता सितारा बन गया वहीं दूजे के सितारें गर्दिशों में चले गए।

श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है शक्ति कपूर के बच्चे श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर का है।जहां श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड में काफी नाम कमाया वही सिद्धांत बुरी तरह से फ्लॉप रहे। श्रद्धा ने बागी, एबीसीडी 2 और आशिकी 2 जैसी कई हिट फिल्में दी, वही सिद्धांत ने शूटआउट एट वडाला,जज्बा और हसीना फिल्में की, लेकिन पहचान बनाने में असफल रहे।
shraddha-siddhanth.jpg

सैफ अली खान और सोहा अली खान

बॉलीवुड की जाने मानी स्टार शर्मिला टेगौर के बेटे सैफ अली खान ने लोगों के बीच अच्छा नाम कमाया है पर सैफ की बहन सोहा अली खान द्वार कई फिल्में करने के बावजूद भी वह मुकाम हासिल नहीं कर सकी जो सैफ अली खान ने हासिल किया है। सोहा वैसी छाप नहीं छोड़ पाई हैं। बता दें कि सोहा अली एक्टर कुणाल खेमू की वाइफ है और उनकी एक बच्ची भी है, साथ ही सोहा ने अब फिल्मों से दूरियां बना ली हैं।
saif-soha.jpg

सोनाक्षी सिन्हा और लव सिन्हा

बॉलीवुड के सितारें सोनाक्षी सिन्हा और लव सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा के बच्चे हैं। सोनाक्षी सिन्हा आज बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों में शुमार हैं। दबंग से अपनी पहचान बनाने वाली सोनाक्षी ने कई हिट फिल्मों में काम किया है, वहीं लव सिन्हा ने पलटन और सदियां नाम की फिल्में की लेकिन उनके काम को सराहा नहीं गया और वह असफलता की चादर ओढ़े रह गए।
sona-luv.jpg

काजोल और तनीषा

अजय देवगन की वाइफ काजोल और उनकी बहन तनीषा ने भी बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन जो नेम और फेम काजोल को मिला वह उनकी बहन तनीषा को नहीं मिल पाया। जहां काजोल को बॉलीवुड की सुपरस्टार की लिस्ट में गिना जाता है, वही तनीषा का नाम फ्लॉप एक्टर्स में शुमार है। तनीषा ने नील एंड निक्की, टैंगो चार्ली फिल्मों में नजर आई लेकिन उनकी कोई भी फिल्म दर्शकों के दिल में जगह नहीं बना पाई ।
kajol-tanisha.jpg

आमिर खान और फैजल खान

मिस्टर परफेक्शिनिस्ट के नाम से अपने फैंस में पहचान बनाने वाले आमिर खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। उनकी हर एक फिल्म यूनिक होती है। आमिर खान दो-तीन साल में एक फिल्म बनाते हैं, लेकिन वह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती है। आमिर के भाई फैजल ने मेला फिल्म में काम किया था, लेकिन फिल्म और फैजल दोनों ही फ्लॉप रहे और फैजल का करियर मेला फिल्म के साथ ही खत्म हो गया।
amir-faizal.jpg

शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी

फिल्म बाजीगर से करियर की शुरुआत करने वालीं शिल्पा शेट्टी हिंदी के अलावा तमिल,तेलुगू, कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म ‘धड़कन’ में उनके काम को काफी सराहना मिली। शिल्पा की बहन शमिता ने मोहब्बतों से डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं कर पाई। फिलहाल वे फिल्मों से दूर हैं और बिग बॉस में नजर आ रही हैं।
shilpa-shamita.jpg

एकता कपूर और तुषार कपूर

भाई बहनों की जोड़ी में एक नाम काफी चर्चित रहा है और वो है एकता कपूर और तुषार कपूर का। जहां एकता कपूर फिल्म इंडस्ट्री में काफी चर्चित प्रोड्यूसर हैं। वहीं फिल्मों के अलावा टेलीविजन शो और वेब सीरीज में भी उन्होंने काफी सफलता हासिल की है। इधन तुषार कपूर ने कई हिट फिल्मों में काम किया। गोलमाल में उनके रोल को काफी सराहना मिली लेकिन जो मुकाम एकता ने हासिल किया वह तुषार नहीं पा पाए।
ekta-tushar.jpg

ट्रेंडिंग वीडियो