नई दिल्ली। एक समय था जब मुंबई पर अंडरवर्ल्ड का राज चलता था। अंडरवर्ल्ड ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी खुद के काबू में कर लिया था। बताया जाता है कि अंडरवर्ल्ड के कहने पर भी फिल्में बनाई जाती थीं। एक्टर और एक्ट्रेसेस को फोन पर धमकी भी मिला करती थी। वहीं कई सेलेब्स ऐसे थे। जिनका इंडरवर्ल्ड के लोगों के साथ उठना-बैठना होता था। वहीं अंडरवर्ल्ड के कई डॉन ऐसे थे। जिनका दिल बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर आ गया था। बताया जाता है कि कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां ऐसी हैं। जिनका अंडरवर्ल्ड के साथ कनेक्शन था। डॉन संग नाम जुड़ने के बावजूद भी उनका करियर फ्लॉप ही रहा। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारें में बताने जा रहे हैं। जिनका डॉन संग संबंध रह चुके हैं।