
पढ़ाई का आज के जीवन में बहुत महत्व है. शिक्षा का महत्व युगों से चले आ रहा है. कहते हैं कि जितना अधिक हम अपने जीवन में ज्ञान प्राप्त करते हैं, उतना ही अधिक हम अपने जीवन में विकास करते हैं। अच्छे पढ़े-लिखे का मतलब केवल यह नहीं होता कि प्रतिष्ठित और मान्यता प्राप्त संगठन या संस्था में नौकरी करना। हालांकि इसका यह भी अर्थ होता है कि जीवन में अच्छा और सामाजिक व्यक्ति बनना। बॉलीवुड की दुनिया में एक्टर या एक्ट्रेस को उनके अभिनय और पॉपुलेरिटी से जाना जाता है। अगर वह पॉपुलर हो जाते हैं, तो फिर उनकी पढ़ाई-लिखाई की तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता।
हालांकि ऐसा नहीं है कि यहां पढ़े-लिखे स्टार्स नहीं हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई बड़े स्टार्स हैं जिनकी गिनती बहुत ज़्यादा पढ़े-लिखे लोगों में की जाती है। वहीं, कुछ ऐसे स्टार्स भी मौजूद हैं जो बहुत कम पढ़े लिखे हैं। आज हम बॉलीवुड के ऐसे ही 10 स्टार्स के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनकी गिनती सबसे कम पढ़े-लिखे सितारों में होती है. कौन से हैं वो सितारे, आईये जानते हैं।
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर ख़ान बॉलीवुड पर 25 से भी ज्यादा वर्षों से राज कर रहे हैं। अपने काम से उन्होंने मिस्टर परफेक्शनिस्ट की उपाधि पायी है। उनकी पढाई-लिखाई की बात करें तो आमिर ने किस स्कूल से, कब और कहां तक की पढ़ाई की है, इसकी कोई रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है। हाल ही में एक टीवी चैनल पर उन्होंने साफ़ कहा कि उनका स्कूल से कभी कोई नाता नहीं रहा। 52 साल के आमिर पहली बार महज 9 साल की उम्र में ही फ़िल्म 'यादों की बारात' में बड़े परदे पर दिखे थे और तब से उनकी फ़िल्मी यात्रा जारी रही है।
सलमान खान
सबसे ज़्यादा फी लेने वाले एक्टर में सलमान ख़ान का नाम सबसे ऊपर है आज। फ़िल्में उनके नाम से चलती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सलमान ख़ान ने कहां तक पढ़ाई की है? जी, तो हम आपको बता दें कि उन्होंने सिंधिया स्कूल ग्वालियर और सेंट स्टीन्सलॉ स्कूल, मुंबई से निकलने के बाद नॅशनल कॉलेज, मुंबई में एडमिशन तो ज़रूर लिया पर उसके बाद वो कभी कॉलेज ही नहीं गए। यानी सलमान ने हाई स्कूल तक की पढ़ाई की है।
शाहरुख खान
शाह रुख़ ख़ान हंसराज कॉलेज, दिल्ली से ग्रेडुएट हैं। एमए (जनसंचार) में उन्होंने एडमिशन तो ज़रूर लिया लेकिन वो कोर्स पूरी नहीं कर पाए थे। कहा जाता है कि वो पहल एही सेमेस्टर में फेल हो गए सो उनका वो मामला लटक गया था। बहरहाल, फ़िल्मी करियर में शाह रुख़ का कहीं कोई मामला नहीं लटका और आज वे बॉलीवुड के किंग ख़ान हैं।
अक्षय कुमार
खिलाड़ी कुमार की बात करें तो अक्षय कुमार ने खालसा कॉलेज, मुम्बई में एडमिशन तो ज़रूर लिया पर पढ़ाई, इम्तिहान, डिग्री आदि से कोसों दूर रहे। सो उनका भी कॉलेज छूट गया था। एक इंटरव्यू में अक्षय खुद कह चुके हैं कि उन्होंने कभी एडुकेशन को प्राथमिकता दी ही नहीं, उनके लिए डिसिप्लिन बड़ी चीज़ है।
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड दीवा कैटरीना कैफ की मां ब्रिटिश और पिता कश्मीरी हैं। एक्ट्रेस को पहला मॉडलिंग ऑफर चौदह साल की उम्र में आया और उन्होंने शोबिज की दुनिया में कदम रखने के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ दी। कुछ समय तक फैशन मॉडल के रूप में काम करने के बाद एक्ट्रेस इंडिया आई और उन्होंने फिल्म ‘बूम’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की इस स्टाइल डीवा ने अभी तक ग्रेजुएशन भी नहीं किया है। माउंट कार्मेल, बैंगलोर से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने उच्च अध्ययन के लिए इग्नू में प्रवेश लिया, लेकिन मॉडलिंग असाइनमेंट ने उन्हें कभी भी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की अनुमति नहीं दी।
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल में छठी कक्षा तक पढ़ने के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दी। उन्होंने ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘कुली नंबर 1’, ‘दिल तो पागल है’, ‘जुबैदा’, ‘फिजा’ आदि जैसी सफल फिल्मों में अभिनय किया है।
Published on:
1 May 2022, 10:41 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.