इस बातचीत में अनुष्का शर्मा ने बताया कि वह बॉलीवुड पार्टीज में जाती हैं और वहां लोगों से मिलती-जुलती हैं। वे इंतजार करती हैं कि कब लोग पीकर टल्ली होंगे। जैसे ही वह मौका आता, वह ऐसे बिहेव करने लगती जैसे उन्होंने भी खूब पी रखी है। नशे की इस हालत में कई सेलेब्स उन्हें अपने दिल की बात बता दिया करते थे। जब सामने वाला अपनी कहता रहता, तो अनुष्का शर्मा बीच-बीच में कुछ बड़बड़ाती रहतीं थीं, जिससे लोगों को यकीन हो जाए कि नशे में चूर हैं। इसी बातचीत में उन्होंने कहा कि वे पहले ड्रिंक किया करती थीं, लेकिन पिछले कुछ सालों से उन्होंने ड्रिंकिग की आदत छोड़ दी है।