27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Tiger 3 Box Office: ‘टाइगर 3’ का 48वें दिन दबदबा कायम, शुक्रवार को जमकर बरसे नोट

Tiger 3 Box Office: ‘टाइगर 3’ का 48वें दिन दबदबा कायम, शुक्रवार को जमकर बरसे नोट

Tiger 3 Box Office Collection Day 48: शुक्रवार को भी टाइघर 3 ने शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म जल्द OTT पर रिलीज होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 30 Dec 2023, 8:15 AM IST

tiger_3_box_office_collection_day_48_friday.jpg

टाइगर 3 ने शुक्रवार को किया जबरदस्त कलेक्शन

Tiger 3 Box Office Collection: सलमान खान-कैटरीना कैफ की 'टाइगर 3' दीवाली 12 नवंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म की बंपर कमाई ने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। अब फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 48 दिन हो चुके हैं और टाइगर 3 कम ही सही पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म जनवरी 2024 में ओटीटी पर आने वाली है। फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। ऐसे में भाईजान के फैंस अब भी टाइगर 3 को थिएटर में देखने जा रहे हैं। Sacnilk के ट्रेड के अनुसार फिल्म ने अपनी ओपनिंग पर 44.5 करोड़ का तूफानी कलेक्शन किया था। अब शुक्रवार को भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है।

टाइगर 3 ने 48वें दिन किया शानदार कलेक्शन (Tiger 3 Box Office Collection Day 48)
'टाइगर 3' ने अपने पहले दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन का बम फोड़ दिया था और अब जब फिल्म थिएटर्स से हटने वाली है तब भी लाखों में कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के 48वें दिन यानी शुक्रवार 29 दिसंबर को 2.5 लाख का कारोबार किया था।

'टाइगर 3' बड़ी-बड़ी फिल्मों के आगे डटी हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस से उतरने का नाम नहीं ले रही है। इसने डंकी, सालार और एनिमल के साथ थिएटर्स पर आंधी कलेक्शन किया है।