सोशल मीडिया पर कृष्णा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी कातिलाना अंदाज सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस वीडियो को कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसमें वह बोल्ड अंदाज में अलग-अलग पोज दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कृष्णा अलग-अलग ड्रेसेस में नजर आ रही हैं और वह अपना फोटोशूट करवा रही हैं। उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। साथ ही, कृष्णा श्रॉफ की मां सहित तमाम सिलेब्स ने उनके वीडियो पर कमेंट किया है।