शानदार बैकग्राउंड में क्लिक की फोटोज
इंस्टाग्राम पर शेयर कृष्णा की ताजा बिकिनी फोटोज फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन फोटोज में कृष्णा ने टाइमर मोड पर फोटोज क्लिक की हैं। खुले बालों में क्लिक इन फोटोज के बैकग्राउंड में नारियल के पेड़, नीला आकाश और दूर समुद्र बीच नजर आ रहा है। इन फोटोज पर कमेंट्स करने वाले फैंस उन्हें गार्जियस, ब्यूटीफुल बता रहे हैं। हार्ट, फायर की इमोजी शेयर करने वालों की भी संख्या कम नहीं है।