फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) इन दिनों अपने चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 7' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उनके इस शो में इंडस्ट्री के सभी बड़े स्टार्स आते हैं, जिनके जीवन से जुड़े राज दर्शकों के सामने खोले जाते हैं। शो के 9वें एपिसोड में कृति सेनन (Kriti Sanon) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने शिरकत की। इसी दौरान दोनों ने अपनी लाइफ से जुड़े कई पर्सनल खुलासे किए। इसी बीच एक्टर ने क्विज राउंड में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) को लेकर ऐसी बात कह दी कि करण जौहर भी शॉक्ड रह गए।