गिरफ्तारी के बाद केआरके को बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाना था, लेकिन उससे पहले उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। समाने आ रही खबरों की माने तो, केआरके को गिरफ्तारी के बाद सीने में दर्द की शिकायत होने लगी, जिसके चलते उन्हें फौरन ही मुंबई में कांदिवली इलाके के शताब्दी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनकी जांच की जा रही है।
फिलहाला, उनकी जांच रिपोर्ट में क्या आया है ये बात अभी सामने नहीं आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, केआरके को मलाड पुलिस द्वारा आईपीसी 153A, 294,500,501,505, 67/98 एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। केआरके के खिलाफ शिकायत युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने की थी, जिनके संबंध ठाकरे परिवार और कई बड़े सितारों के साथ अच्छे बताए जाते है।
यह भी पढ़ें:‘Laal Singh Chaddha’ ने गवाए 100 करोड़, नहीं मिलेगी Aamir Khan की फीस?