5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TIGER ZINDA HAI: सलमान और कैटरीना ने SWAG से किया सबका स्वागत…

TIGER ZINDA HAI: सलमान और कैटरीना ने SWAG से किया सबका स्वागत...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 15 Nov 2017, 12:22 PM IST

tiger zinda hai

tiger zinda hai

जैसा की हम सब जानते हैं जल्द ही बॅालीवुड के टाइगर सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म टाइगर जिंदा में अपनी दहाड़ सुनाने वाले हैं। इस बार भी वे अपनी टाइग्रेस कैटरीना कैफ से रोमांस करते नजर आएंगे। इस जोड़ी को साथ देखने के लिए उनके फैन्‍स पहले से ही बेचैन हैं और बुधवार को इंटरनेट पर फैन्‍स का क्रेज और भी बढ़ गया। जानते हैं क्यों ?

बता दें सलमान और कैटरीना की जबरदस्‍त केमिस्‍ट्री एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाली है। दरअसल फिल्‍म टाइगर जिंदा है का पहला गाना स्‍वैग से करेंगे सब का स्‍वागत आज रिलीज होने वाला है। जी हां हाल में सलमान खान ने ट्वीट के जरिए इस गाने का फोटो रिलीज किया है। फोटो में कैटरीना और सलमान का स्वैग वाला अंदाज देखते बनता है। इस तस्वीर के बाद अब फैन्‍स के लिए खुद का एक्‍साइटमेंट रोकना मुश्किल हो गया है। अब तो बस इस फिल्म के पहले गाने का इंतजार है।

टाइगर जिंदा है की कहानी की बात करें तो टाइगर और जोया भारत और पाकिस्तान के इंटेलिजेंस एजेंट होते हैं जो अपने प्यार के चलते अपने काम को छोड़ देते हैं। फिल्म के सीक्वल में टाइगर दौबारा एक मिशन पर जाता है। इस बार टाइगर को पाकिस्तान से 25 भारतीय नर्स को बचाने का मिशन मिला है, जिसमें जोया भी टाइगर की मदद करती है।
ट्रेलर में आपने देखा होगा कि आतंकवादी अब्बू इस्माइल किस तरह से 25 भारतीय नर्स को बंदी बना लेता है और इसके बाद फिल्म में टाइगर की एंट्री होती है। वहीं फिल्म के एक डायलॉग में कैटरीना कहती है कि अब यह लड़ाई सिर्फ इन 25 नर्स को बचाने की नहीं है बल्कि पूरी दुनिया में यह बताने की है कि हम शांती के लिए हमेशा खड़े हैं।

ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक यह इस साल बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी। कहना गलत नहीं होगा की जैसे जैसे दिसम्बर का महीना करीब आता जा रहा है सलमान खान की आने वाली फिल्म टाइगर जिंदा है के लिए लोगों की बेकरारी उतनी ही बढ़ जा रही है। दिवाली के मौके पर इस फिल्म का पहला पोस्टर नजर आया था जिसमें सलमान एक दम अलग ही अंदाज में नजर आ रहे थे। इसके बाद फिल्म का दूसरे पोस्टर जारी किया गया। इस पोस्टर में जहां सलमान अपने दबंग अंदाज में हैंडसम नजर आ रहे थे वहीं फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी काफी हॅाट नजर आ रही थी।

बता दें सलमान ने इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिलीज किया और लिखा कि,- टाइगर इज बैक। वैसे इस पोस्टर को देखकर ये लग रहा है की यह फिल्म आने वाले दिनों में खूब धमाल मचाने वाली है। बता दें इस क्रिसमस सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्‍म टाइगर जिंदा है बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। पर क्रिसमस आने से पहले ही सलमान ने अपने फैन्स को एक दिवाली तोहफा दिया था। चर्तुदशी के दिन सलमान ने अपने फैन्‍स के सामने अपनी आने वाली फिल्‍म टाइगर जिंदा है का पहला लुक रिलीज कर दिया था।

अगर फिल्म टाइगर जिंदा है की बात की जाए तो बता दें इस फिल्म के अंत में खतरानाक एक्शन सीक्वेंस रखा गया है। आपको जानकर हैरानी होगी की टाइगर जिंदा है के आखिरी सीक्वेंस में सलमान खान 10 हजार राउंड गोलीबारी के बीच एक्शन सीन करते दिखाई देंगे। कहा जा रहा है सलमान के लिए ये सीन उनकी लाइफ का सबसे खतरनाक सीन होगा।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन