कल हो ना हो
शाहरुख खान की वो फिल्म जिसे देख आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'कल हो ना हो' एक एसी लव स्टोरी है जिसमें हीरो अपनी आखों के सामने अपनी हिरोइन की शादी किसी और शख्स से करवा देता है क्योंकि उसे कैंसर होता है। लव, इमोशन और गंभीर बीमारी के इस ताने—बाने ने दर्शकों को हिलाकर रख दिया। इस मूवी ने बॉक्स आॅफिस पर भी धमाल मचाया।