1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीठ पीछे इन एक्ट्रेसेस संग इश्क लड़ा रहे थे ये बॅालीवुड स्टार्स, पत्नियों ने इस तरह उतारा प्यार का बुखार

जानते हैं स्टार्स के एक्सट्रा मेरिटल अफेयर के बारे में...  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 16 May 2018, 3:13 PM IST

bollywood extra marital affairs

bollywood extra marital affairs

बॅालीवुड इंडस्ट्री में आज ऐसे कई कपल हैं जिनके रिश्ते अटूट दिखाई देते हैं। फिर बात शाहरुख-गौरी की हो या अमिताभ-जया की, सभी रिश्तों में एक अनकही सी अंडरस्टेंडिंग है। लेकिन ऐसा नहीं है कि यह रिश्ते हमेशा से इतने मजबूत थे। कई बार प्यार और विश्वास होने के बाद भी कोई एक पार्टनर किसी और के लिए अपने दूसरे पार्टनर को धोखा देता है। और ऐसा ही कुछ इन स्टार्स ने भी किया। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने उन्हें माफ किया और अपनाया। तो चलिए जानते हैं इन स्टार्स के एक्सट्रा मेरिटल अफेयर के बारे में...

अमिताभ बच्चन और जया/ रेखा

अमिताभ बच्चन और जया की जोड़ी बॉलीवुड की परफैक्ट जोड़ी मानी जाती है। लेकिन एक दौर ऐसा भी आया था जब अमिताभ एक्ट्रेस रेखा के प्यार में पड़ गए थे। इसके बाद में दोनों के अफेयर की खबर सुनकर जया ने बिग बी को छोड़ने का फैसला कर लिया था। लेकिन जया को खोने के डर से अमित जी ने रेखा से सारे रिश्ते तोड़ लिए।

शाहरूख खान ने गौरी/ प्रियंका चोपड़ा

शाहरूख खान ने गौरी ने लव मैरिज की है। दोनों की प्यार के किस्से पूरी बॅालीवुड इंडस्ट्री में मशहूर हैं। लेकिन इतना प्यार करने के बावजूद एक दौर ऐसा आया था जब इन दोनों का रिश्ता टूटने वाला था। यह उन दिनों की बात है जब शाहरुख खान एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म डॅान में काम कर रहे थे। उस दौरान दोनों की नजदीकियां बड़ गई। जब गौरी को इस बारे में पता चला तो उन्होंने शाहरूख को छोड़ने की धमकी दी। इसी के चलते शाहरूख खाने ने प्रियंका से दूरी बना ली।

अजय देवगन और काजोल/ कंगना रनौत

अजय देवगन और कंगना रनौत के अफेयर के चर्चे भी कुछ साल पहले काफी चर्चा में आए थे। लेकिन जब इस बात का पता काजोल को चला तो उन्होंने तुरंत अजय को कंगना के साथ काम करने से मना कर दिया।

गोविंदा और सुनीता/ रानी मुखर्जी

गोविंदा और रानी मुखर्जी ने साथ में बहुत सारी फिल्मों में साथ काम किया है। कहा जाता है कि उन दिनों दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। लेकिन इन दोनों का अफेयर ज्यादा समय तक नहीं चला। गोविंदा कुछ समय बाद ही अपनी गलती का अहसास हो गया और उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता से माफी मांग ली।

ऋतिक रोशन और सुजैन/ कंगना रनौत

ऋतिक रोशन और सुजैन अब अलग हो चुके हैं लेकिन एक दौर ऐसा था जब कोई इन दोनों को देखकर यह नहीं कह सकता था की ये कपल कभी अलग होगा। ऋतिक का अफेयर करीना कपूर , प्रियंका चोपड़ा और बारबरा मोरी से था। मगर कंगना के साथ उनका रिश्ता लंबे समय तक विवादों में रहा।