इसके साथ ही वह फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी अपना काम शुरू करने जा रही हैं। प्रियंका की मराठी फिल्म 'पानी' की बात करें तो ये एक सामयिक मुद्दे पर आधारित फिल्म है। जो एक वास्तविक कहानी पर आधारित है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने कहा, 'मैंने इसी सोच के साथ पर्पल पेबल पिक्चर्स को शुरू किया था..अच्छी कहानियों और नई प्रतिभा के लिए मंच। 'पानी' खास है क्योंकि यह एक सच्ची कहानी पर आधारित है और इसमें एक सामयिक मुद्दे को उठाया गया है।'