
Tragedy queen meena kumari controversial life facts
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत में ट्रेजडी क्वीन के नाम से मशूहर अभिनेत्री मीना कुमारी की अदाकारी और खूबसूरती जादू आज भी कायम है। बेशक आज मीना कुमारी हमारे बीच दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी खूबसूरत अदाकारी आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। पाकीजा, साहिब बीबी और गुलाम, और दिल एक मंदिर जैसी उनकी शानदार फिल्में आज भी दर्शकों की फेवरेट है। मीना कुमारी जितना अपने काम को लेकर सुर्खियों में रहती थीं। उतनी ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बंटोरती थीं। आज हम आपको एक्ट्रेस से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला किस्सा बताने जा रहे हैं।
अनाथालय की छोड़ आए थे मीना कुमारी को
मीना कुमारी को जन्म से ही दुख भोगने पड़े। बेहद ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि मीना कुमारी के जन्म के बाद उनके पिता अली बक्श उन्हें अनाथालय में छोड़ आए थे। दरअसल, उनके पिता की पहली से ही दो बेटियां थीं। वहीं जब मीना कुमारी का जन्म हुआ तो वो काफी दुखी हो गई थे।
बताया जाता है कि जब मीना कुमारी का जन्म हुआ तो उस वक्त उनके घर की आर्थिक स्थिती में ठीक नहीं थी। आर्थिक तंगी के चलते उनके पिता उन्हें किसी मुस्लिम अनाथालय के बाहर छोड़ आए थे। लेकिन फिर कुछ घंटों बाद ही वो उन्हें वहां से उठा लाए थे।
12 साल बाद टूटी शादी
मीना कुमारी का बचपन ही नहीं बल्कि उनकी शादीशुदा जिंदगी भी काफी मुश्किलों में गुजरी। मीना कुमारी ने मशहूर फिल्मकार कमाल अमोरही को अपना दिल दे दिया था। दोनों की मुलाकात फिल्म तमाशा के सेट पर हुई थी। काम करते-करते दोनों एक-दूसरे करीब आ गए और एक साल के अंदर ही दोनों ने शादी कर ली।
मीना कुमारी की ये पहली शादी थी, लेकिन कमाल अमरोही की ये तीसरी शादी थी। 12 साल तक कमाल अमरोही और मीना कुमारी का रिश्ता चला और बाद में दोनों की शादी टूटने की कगार पर आ गया। फिर एक वक्त ऐसा आया जब कमाल अमरोही ने तीन तलाक कह कर मीना कुमारी से तालक ले लिया।
शराब की मीना कुमारी को लगी बुरी लत
पति कमाल अमरोही से अलग होने के बाद मीना कुमारी शराब पीने लगी। जिसकी वजह से उनका लीवर कमोजर होता चला गया। अधिक शराब पीने की वजह से मीना कुमारी बीमार पड़ने लगी और 31 मार्च 1972 लीवर सिरोसिस के चलते मीना कुमारी का देहांत हो गया था।
Published on:
23 Jul 2021 10:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
