रिपोर्ट्स के मुताबिक, माहिका की मां ने उनसे अलग होने का फैसला ले लिया है। यह जानना माहिका के लिए काफी शॉकिंग था। जब इस बारे में एक्ट्रेस से सवाल हुए तो उन्होंने कहा, 'मैं अपनी मां के फैसला का सम्मान करती हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि वह समझ पाएंगी कि मैं कोई पोर्न फिल्म नहीं कर रही हूं। यह बॉलीवुड फिल्म है, जिसमें एक ब्रिटिश पोर्न स्टार काम कर रहा है। वह मेरा दोस्त है। फिलहाल, मैं अपने काम पर ध्यान दे रही हूं।'