1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह फिल्म हिट हो जाती तो ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की कभी नहीं होती शादी, ट्विंकल खन्ना ने रखी थी शर्त

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी का किस्सा काफी मजेदार रहा। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की लव स्टोरी से लेकर उनके शादी तक के डिसीजन तक पहुंचने की स्टोरी काफी अलग और दिलचस्प है। उनकी इस स्टोरी को सुन आप भी रह जाएंगे दंग। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के दो बच्चे आरव और नितारा हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 17 Jan 2022, 12:49 PM IST

akshay_kumar.jpg

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना काफा शानदार कपल हैं।फैंस इनकी कपलिंग को काफ़ी ज़्यादा पसंद करती हैं। दोनों की शादी बहुत ही दिलचस्पी थी। दोनों ने जनवरी 2001 को शादी के बंधन में बंधे थे। जिसके बाद अब तक दोनों साथ है दोनों एक साथ काफ़ी ज़्यादा ख़ूबसूरत दिखते हैं दोनों की केमिस्ट्री भी काफ़ी शानदार है आज दोनों की शादी की 19 साल पूरे हो चुके हैं यानी आज यह कपल अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की लव स्टोरी इतनी आसान नहीं थी। उनकी शादी के डिसिज़न तक पहुंचने की स्टोरी काफ़ी शानदार रही हैं जिसे सुन आप भी हो जाएंगे हैरान।

अक्षय कुमार ने यह किस्सा खुद कॅाफी विद करण के शो में सबको बताई थी। किस्सा कुछ यूं है कि अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना को बेतहाशा चाहते थे और उनसे शादी करना चाहते थे। इसी बीच ट्विंकल खन्ना की एक फिल्म ‘मेला’ रिलीज होने को थी। अक्षय की मानें तो ट्विंकल ने उनके सामने एक शर्त रख दी थी। असल में ट्विंकल ने अक्षय से कहा था कि यदि उनकी फिल्म मेला नहीं चली तो वे शादी कर लेंगी। और देखिए कमाल की बात कि फिल्म 'मेला' नहीं चली जिसके बाद ट्विंकल और अक्षय की शादी का रास्ता साफ हो गया था। और दोनों ने शादी कर ली।

फिल्म ‘मेला’ की बात करें तो साल 2000 में रिलीज हुई थी । इस फिल्म को डायरेक्ट धर्मेश दर्शन ने किया था। फिल्म में आमिर खान और उनके भाई फैसल खान मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, फिल्म 'मेला' बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। जिसके बाद ही ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार संग शादी करने के लिए राजी हो गई थी। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की पहली मुलाकात मैग्जीन के फोटोशूट के दौरान हुई थी और पहली ही नजर में अक्षय कुमार, ट्विंकल को अपना दिल दे बैठे थे।

अक्षय ने ट्विंकल से अपने प्यार का इजहार किया और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया, लेकिन तब तक दोनों एक-दूसरे को लेकर इतने सीरियस नहीं थे. खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान दोनों को अपने प्यार का एहसास हुआ और दोनों ने शादी का फैसला किया. ट्विंकल खन्ना ने अपनी मां डिंपल कपाड़िया से इस बारे में बात की। लेकिन, डिंपल कपाड़िया को पहले लगता था कि अक्षय कुमार गे हैं इसी कारण डिंपल कपाड़िया ने शादी करने से बिल्कुल इंकार कर दिया। बाद में जाकर यह कन्फ्यूजन दूर हुआ।

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की शादी में कई चीजें अनोखे थें जैसे की ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की शादी में कुंडली का मिलान नहीं हुआ, बल्कि शादी से पहले उनकी मेडिकल हिस्ट्री चेक की गई थी। ट्विंकल खन्ना ने कुंडली नहीं, बल्कि मेडिकल टेस्ट के आधार पर अक्षय कुमार से शादी का फैसला लिया था। यही नहीं, ट्विंकल ने खुद अक्षय कुमार से भी उनकी हेल्थ को लेकर सारे सवाल किए थे। लोकिन बाद में अक्षय कुमार ने ट्विंकल को समझा और सभी चीजें बताई जिसके बाद क्या था दोनों ने शादी कर ली आज दोनो के 2 बच्चे हैं और दोनो काफी खुश हैं।

यह भी पढ़े- सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पहली फिल्म प्रियंका चोपड़ा के साथ करने से किया था मना, जाने क्या थी वजह

आपको बता दें कि अक्षय कुमार से शादी के बाद ट्विंकल ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। जिसके बाद अब वह राइटर और इंटीरियर डिजाइनर हैं। यदि अक्षय कुमार की करें तो हाल ही में अक्षय फिल्म बैल बॉटम, सूर्यवंशी और अतरंगी रे में नजर आ चुके हैं. इन तीनों ही फिल्मों में अक्षय के काम को काफी सराहा गया था। अक्षय कुमार की हर एक फिल्म बंपर कमाई करती हैं। वह बाॅलीवुड के मशहूर स्टार में से एक हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन