निर्देशक बनने का था सपना:
अजय देवगन आज एक सफल एक्टर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, वह फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर नहीं बल्कि निर्देशक बनने का सपना लेकर आए थे। अजय देवगन का असली नाम विशाल देवगन है। मां और पिता दोनों ही फिल्म जगत से जुड़े थे। जिसकी वहज से घर में फिल्मी माहौल था। इसी कारण अजय देवगन की रुचि भी फिल्मों की ओर हो गई और वह फिल्म निर्देशक बनने का सपना देखने लगे।